फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विज्ञान दिवस के अवसर पर बाल प्रहरी और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा मालगांव (दुगालखोला) में समारोह आयोजित किया गया। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने समाज में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हुई प्रतियोगिताओं में निखिल आर्या, भावेश तिवारी, उपासना तिवारी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

डॉ. दुर्गापाल कहा कि आज भी हमारे समाज में रुढ़ियां और अंधविश्वास व्याप्त है। इसे दूर करने के लिए वैज्ञानिक चेतना जागृत करनी होगी। विज्ञान आज केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। बालप्रहरी के संपादक उदय किरौला ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा लेना और विज्ञान में शोध करना अलग विषय है। कई डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक विज्ञान के छात्र होते हुई भी व्यावहारिक जीवन में अवैज्ञानिक और अतार्किक दृष्टिकोण अपनाते हैं। संचालन हेमा तिवारी ने किया। निबंध प्रतियोगिता में निखिल आर्या, खुशी आर्या, सागर भंडारी, सामान्य ज्ञान में भावेश तिवारी, गौरव बेलवाल, विजय गस्याल, भाषण में उपासना तिवारी, लक्षिता सुप्याल, मोनाली सिजवाली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। आशा बिष्ट ने बालगीत सुनाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला (धौलादेवी) में भी कार्यक्रम हुए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर बनाए गए कई मॉडलों ने काफी आकर्षित किया। बच्चों ने यह मॉडल विद्यालय में तैनात शिक्षक की सहायता से तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें