फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री बोर्ड की स्थापना करे राज्य सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पूर्व पैरा मिलिट्री कल्याण समिति की बैठक में राज्य सरकार से देहरादून में पैरा मिलिट्री बोर्ड की स्थापना करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड की कोटद्वार और अल्मोड़ा में शाखा खोली जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पैरा मिलिट्री पेंशनरों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, एक रैंक-एक पेंशन देने, अप्रैल 2004 के बाद भर्ती जवानों को पूर्व की तरह पेंशन का लाभ देने, प्रत्येक तहसील में पैरा मिलिट्री भवन और विश्राम गृह की स्थापना करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिक पेंशनरों की तरह ही पैरा मिलिट्री के पेंशनरों को भी सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष एमएस नेगी, संरक्षक केबी पांडे, प्रदेश सचिव रूप सिंह बिष्ट, राम सिंह, जोगा सिंह, गिरीश चंद्र मैनाली, प्रताप सिंह बजेठा, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, दीप चंद्र सेमवाल, केवलानंद आदि थे। अंत में संगठन के दिवंगत सदस्य स्व. टीएस भंडारी, स्व. ठाकुर सिंह, स्व. हरक सिंह, स्व. गोविंद सिंह, स्व. राम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें