फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से निजात दिलाने को प्रमुख वन संरक्षक से पत्राचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने एक बार फिर प्रमुख वन संरक्षक से अल्मोड़ा नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए प्राथमिकता के तौर पर बंदरों का बधियाकरण का कार्य शुरू करने और कटखने बंदरों को पकड़कर शहर से दूर आबादी रहित क्षेत्रों में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए पत्राचार के बाद प्रमुख वन संरक्षक ने इस संबंध में बंदरों के बधियाकरण के लिए पशु चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए पशुपालन विभाग को पत्र भेजे जाने की बात कही है।

यह भी बताया कि बंदरों के बधियाकरण के लिए 50 लाख का बजट आवंटित किया गया है। जिसके सापेक्ष 22 लाख रुपये के उपकरण क्रय कर लिए गए हैं और बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें