फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 रिचार्ज जोन में बांटकर किए जाएंगे कोसी में जल संवर्ध्दन के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी पुनर्जीवीकरण कार्यक्रम के तहत वर्षाजल को रोकने के लिए पहले चरण में इस साल रिचार्ज क्षेत्र को 14 जोन में विभाजित करके काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए डिजिटल मैपिंग तैयार की जा चुकी है। सभी 14 रिचार्ज क्षेत्रों में पौध लगाने के साथ ही यांत्रिक कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रथम चरण में होने वाले कार्यों के लिए 17.39 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है।
बता दें कि कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक वृहद योजना शुरू की है। इसके लिए बकायदा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। सीडीओ को कमेटी का संयोजक और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है।

जीबी पंत केंद्रीय हिमालय पर्यावरण विकास संस्थान और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक के अलावा कुमाऊं विवि भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष और एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो.जेएस रावत को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रो. रावत पूर्व में कोसी नदी की स्थिति पर लंबा अध्ययन कर चुके हैं और इस योजना का कार्य मुख्य तौर उनकी सलाह पर ही किया जा रहा है।

प्रो. रावत ने बताया कि प्रथम चरण में कोसी को 14 रिचार्ज जोन में विभाजित किया गया है और वहां जैविक और यांत्रिक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी 14 क्षेत्रों की डिजिटल मानचित्र बन चुके हैं। मानचित्रों में पौध लगाने, इनफ्लीट्रेशन होल तैयार करने, बरसाती गधेरों में पिरूल और मिट्टी के चेकडैम बनाने और मौसमी गधेरों में चेकडैम निर्माण के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं।

यह सभी कार्य नदी के ऊंचाई वाले इलाकों में प्रस्तावित हैं। प्रथम चरण की इस योजना पर करीब 17.39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह भी बता दें कि जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर हर जोन के लिए एक-एक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें