फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पिछले तीन दिनों से चौखुटिया-नागर पेयजल योजना से जुड़े बाजार क्षेत्र सहित दर्जनभर गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है जिसके चलते लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को हैडपंप और अन्य जल स्रोतों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि रामगंगा से लगा क्षेत्र होने के बावजूद इस योजना से तीसरे दिन पेयजल की आपूर्ति होती है उसमें भी आपूर्ति कब ठप हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं रहता है।
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दिन पंप में डबल फेस होने के चलते व्यवधान हुआ था। जिसे दूर कर लिया गया था पंप आपरेटर ने सोमवार को पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की बात कही थी, कहां कमी रह गई इसे देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें