अल्मोड़ा। आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ 13 सिख रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्ष मिश्रा ने किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन किया। भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं से को दर्शाती नृत्य नाटिका भी काफी आकर्षक रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। शिक्षिका परवीन हामिद ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर काफी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद थे।