फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर विशेषज्ञ डा. पंत के योगदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पद्मश्री वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मोहन चंद्र पंत के जन्म दिन पर यहां हुए कार्यक्रम में चिकित्सा जगत में डॉ. पंत के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंत ने पर्वतीय क्षेत्र के गरीब तथा कमजोर वर्ग के कैंसर रोगियों की मदद की।
विज्ञापन


अल्मोड़ा विकास मंच ने कैंसर को रोकने के लिए युवाओं में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिज्ञा ली। कहा कि जन जागरूकता फैलाने का काम एक अभियान चलाकर किया जाएगा। तय हुआ कि प्रदेश में अधिक से अधिक चौड़ी पत्ती तथा फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। मंच के सचिव देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संतोष जोशी, कमलेश बिष्ट, विपिन जोशी, गौरव कांडपाल, हेम चंद्र जोशी, पूजा नयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें