फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार किसानों के साथ: टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि काश्तकार आय में बढ़ोतरी के लिए बेमौसमी सब्जी उत्पादन, टपक, स्ंिप्रकलर सिंचाई, वर्षा जल संरक्षण आदि तकनीकों को अपनाएं। कृषि विज्ञान केंद्र मटेला में आयोजित संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मूवमेंट विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक कृषि और नई तकनीक अपना कर उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद लोगों को 2022 तक कृषक आय दोगुना करने और नए भारत निर्माण की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि डिप्टी स्पीकर और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने काश्तकारों से कम पूंजी लगाकर पैदा होने वाली गहत, मटर, मसूर दलहनी फसलों की खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिड कार्ड बनाकर इसका लाभ उठाएं। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ए पटनायक ने कहा कि पहाड़ में खेती को सफल बनाने के लिए काश्तकारों को कृषि विविधीकरण अपनाना चाहिए। उन्होंने कृषि आय दोगुना करने के लिए सिंचाई पर ध्यान देने, गुणवत्ता युक्त बीज बोने पर जोर दिया। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. आरके शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर के संयुक्त निदेशक डा. डीसी डिमरी, प्राध्यापक डा. बीएस कार्की, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने विचार रखे। संचालन केंद्र के प्राध्यापक डा. बीडी सिंह ने किया। इस मौके पर वैज्ञानिक डा. दीपाली टी पांडे, डा. शिव दयाल अमरेश सिरोही, डा. राजेश कुमार, डा. राकेश मेर, घनश्याम जोशी, दीप तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें