फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ निकाली गणपति की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार और राजपुरा में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को बृहस्पतिवार दोपहर को भव्य शोभायात्रा के साथ क्वारब में विसर्जित किया गया। ढोल नगाड़ों और छोलिया नृतकों के साथ भक्तों की भारी भीड़ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विभिन्न बाजारों से होते हुए क्वारब तक ले गईं और मूर्तियां विसर्जित कीं।
विज्ञापन


सात दिवसीय महोत्सव के तहत जौहरी बाजार और राजपुरा में स्थापित गणपति प्रतिमा की सुबह पूजा-अर्चना की गई। पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजता रहा। दोपहर बाद राजपुरा और जौहरी बाजार से भगवान गणेश की अलग-अलग शोभायात्रा निकली। ढोल नगाड़ों और छोलिया नृतकों के बीच शोभायात्रा यात्रा पहले जौहरी बाजार से शुरू होकर कैंट स्थित सिद्ध बाबा मंदिर, थाना बाजार, जौहरी बाजार, खजांची मोहल्ला, कचहरी बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार होते हुए मुख्य सड़क मार्ग और फिर वहां से क्वारब ले जाई गई। जहां मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इस दौरान दिलीप मराठा, बाबू मराठा, गणेश मराठा, अजय मराठा, सुशील साह, मनोज वर्मा, विकास कन्नौजिया, दीपक वर्मा, विनीत बिष्ट, पवन साह, अजीत कार्की, अभय साह, विवेक वर्मा, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा, गोविंद वर्मा, मनोज वर्मा, कमल वर्मा आदि के अलावा काफी संख्या में राजपुरा क्षेत्र के युवा शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें