जैंती (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जैंती में चार किमी की क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
क्रॉस कंट्री में गोपाल नाथ, भवान सिंह व बालम सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। मुख्य अतिथि ने विजेताओं के अलावा पहले 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आज खेलों में भी बेहतर भविष्य है।
इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक और भनोली निवासी राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हरीश चौहान, दीवान सिंह बोरा, जीत सिंह धानक, हरीश नेगी, चंदन सिंह बोरा, गिरीश जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, प्रताप राम, चतुर सिंह आदि थे।