फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं: जाटव

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं : जाटव
विज्ञापन

बसपा का अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा कार्यकर्ता सम्मेलन
अल्मोड़ा। बहुजन समाज पार्टी के अल्मोड़ा इंटर कालेज में आयोजित अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और एमएलसी (उप्र) प्रदीप कुमार जाटव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी शीशपाल चौधरी और भुगृराशन राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर काम करना होगा ताकि पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरीचरण सिंह ने और संचालन पंकज चन्याल ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव बीआर धौनी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, पार्टी के वरिष्ठ नेता शेखर लखचौरा, डा. संजय टम्टा, शंकर कुमार, डा. अखिलेश नवीन, ब्रजमोहन, रमेश चंद्र टम्टा, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, तारा राम आर्या, रोशन आर्या, मनोहर लाल, दीप शर्मा, संजय कुमार, बृजेश कुमार, महेंद्र प्रधान, लल्लू लाल, प्रदेश सचिव बसंत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें