फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में 80 छात्रों ने लिया प्रवेश

Wed, 16 Jul 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा )। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) में बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार को हुई पहली काउंसलिंग में 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया।

प्रवेश प्रक्रिया के प्रभारी प्रो. राजेंद्र भारती ने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर सांइस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, बायो टेक्नोलॉजी में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले रहे हैं। पिछले वर्ष से बीसीए की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष अभी तक 120 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि बीसीए की प्रथम मेरिट लिस्ट संस्थान की वेबसाइट पर जारी कर दी है। बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। सभी चरणों की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के अंकों के आधार पर भी प्रवेश दिया जाएगा। इस बार अन्य वर्षो से एक माह पूर्व प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

संस्थान में बीटेक के लिए 420 सीटें हैं। इसके अलावा एमटेक, एमसीए और पीएचडी की कक्षाओं का संचालन किया जाता है। संवाद
कोट
संस्थान में द्वितीय व तृतीय काउंसलिंग में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। संस्थान में शिक्षकों के साथ सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। -संतोष कुमार हपन्नावर निदेशक, बीटीकेआईटी द्वाराहाट।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें