फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पणचुरा तोक में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का चारपाई बनी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के जाख ग्रामसभा का पणचुरा तोक आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। यहां आजादी के 78 वर्षों बाद भी ग्रामीणों को सड़क नसीब नहीं हो सकी है। सड़क न होने के कारण गंभीर रूप से बीमार इस गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों को चारपाई के सहारे तीन किमी दुर्गम रास्ता से होकर रोड हैड तक लाना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ गांव में रहती है। उनके तीन बेटे गोविंद सिंह, गोपाल सिंह और दान सिंह रोजगार के लिए बाहर निजी कंपनी में नौकरियां करते हैं। कुछ महीने पहले चबूतरे से गिरने से वह चोटिल भी हो गई थी। लेकिन सड़क के अभाव में उन्हें समय पर उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। ऐसे में बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य और बिगड़ने लगा। पूजा कार्य के लिए घर आए तीनों बेटों ने अपनी मां का हाल देखा तो उन्होंने उन्हें उपचार के लिए अपने साथ लेे जाने का फैसला किया। किसी तरह उनके बेटों ने ग्रामीणों की मदद से अपनी बीमार मां को चारपाई पर लिटाकर सड़क तक पहुंचाया। दो घंटे के मुश्किल भरे सफर के बाद बुजुर्ग को सड़क तक पहुंचाया जा सका।
लंबे समय से गांव तक सड़क पहुंचाने का इंतजार कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से बुजुर्गों, गर्भवती और गंभीर रूप से बीमार लोगों का जीवन खतरे पर पड़ जाता है। लोगों को राशन, गैस सिलेंडर सहित जरूरी सामान के लिए तीन किमी की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


रोजगार की तलाश में गांव से हो रहा पलायन
- ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वर्तमान में करीब 45 परिवार रह रहे हैं। अधिकांश परिवारों में अब केवल बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ही रह गए हैं। वहीं युवा रोजगार, स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा की तलाश में बड़ी संख्या गांव से पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से लोगों की पीढ़ा को दूर करते हुए जल्द गांव तक सड़क निर्माण की मांग उठाई।
-
बोले लोग
-
- गांव तक सड़क नहीं पहुंचने से लगातार पलायन बढ़ रहा है। सड़क सुविधा न होने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चारपाई के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया। आज प्रदेश के अधिकांश गांव की स्थिति एक समान है। जहां लोगों को मुलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं

जगत सिंह, ग्रामीण

-बीते 26 सालों में जाख तक पहुंची सड़क तीन किमी आगे पणचुरा गांव तक नहीं बढ़ सकी है। इस हालत में बुजुर्गों, बीमार लोगों और गर्भवती को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द उन्हें सड़क सुविधा का लाभ मिले
राहुल रावत, ग्रामीण

कोट
- सड़क निर्माण कार्य के लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। कई ग्रामीणों की आपत्ति के चलते सड़क अब तक नहीं बन पाई है। पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी विभाग के
विज्ञापन

अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी। ग्रामीणों से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सकता है

- रिंकू बिष्ट, उपजिलाधिकारी सल्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें