फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 72 साल बाद बिजली से रोशन हुआ तुमड़ी गांव

Fri, 31 Aug 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
गांव में बिजली पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 द्वाराहाट ब्लाक के अंतर्गत बयेला ग्रामसभा का तुमड़ी तोक आखिरकार बिजली से रोशन हो गया है। दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव के लिए लाइन बनी और सौभाग्य योजना के अंतर्गत घर घर संयोजन वितरित कर दिए गए हैं। विधायक महेश नेगी ने स्विच दबाकर बिजली आन की। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और बिजली पहुंचने की खुशी जताई।
विज्ञापन


बयेला का तुमड़ी तोक में आजादी के 72 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी। अब इस तोक का भी विद्युतीकरण कर दिया गया है। दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली की लाइन बनाई गई, जबकि सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त संयोजन वितरित किए गए हैं। विधायक ने स्विच आन किया तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। विधायक महेश नेगी ने भी इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताई, कहा कि छूटे तोकों में विद्युत आपूर्ति कराना सरकार की प्राथमिकता है। भविष्य में कई अन्य स्थानों पर भी बिजली से वंचित गांवों में आपूर्ति होगी। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान आनंद पांडे, पूर्व बीडीसी सदस्य बंशीधर तिवारी, डा. जगदीश कुमार, उमेश भट्ट, युगल किशोर, तारा चंद्र, कैलाश पांडे, दान सिंह, मोहन चंद्र, गौरी दत्त, चेतन पांडे, पूरन चंद्र सहित विद्युत निगम के एसडीओ राजेंद्र बेलवाल, जेई योगेश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें