फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स और बाइक टकराए, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। बाड़ेछीना सेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास एक बाइक सामने से आ रही मैक्स से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जागेश्वर के चमुवा गांव से बदौर धौलछीना बारात आ रही थी। बारात में शामिल होने तीन युवक एक बाइक डीएल 6- 5672 में सवार थे। बाइक काचुला पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही मैक्स यूके02- 1885 से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक आनंद सिंह और उनका एक साथी दुर्घटना में जख्मी हो गया। जबकि तीसरे को हल्की चोट लगी। 108 वाहन नहीं मिलने के कारण घायल आनंद सिंह और उनके साथी को बारात के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संजीव शुक्ला ने बताया कि घायल आनंद सिंह के चेहरे पर काफी चोट लगी है। उसके10 टांके लगाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें