फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी दड़मिया के प्रभारी प्रधानाचार्य 15 अप्रैल से अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन में विशेष वृद्धि नहीं मिली। राजकीय इंटर कॉलेज दड़मियां के प्रभारी प्रधानाचार्य 15 अप्रैल से विद्यालय से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य बगैर अवकाश स्वीकृत कराए और बगैर प्रार्थना पत्र के 15 अप्रैल से विद्यालय से अनुपस्थित हैं। अनुपस्थित चल रहे प्रभारी प्रधानाचार्य राधे श्याम को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

डीईओ ने इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज मनान, सोमश्वर के अलावा कन्या जूनियर हाईस्कूल दड़मियां का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें