फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट संस्थान में प्रवक्ता, सहायक प्रवक्ताओं के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र का मतगणना केंद्र बनाए जाने के कारण जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान इन दिनों प्रशासन और पुलिस के जिम्मे है। हर पांच साल में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान होटल मैनेजमेंट संस्थान को मतगणना कार्य के लिए प्रशासन द्वारा अपने नियंत्रण में रखा जाता है। 1991 में अस्तित्व में आए जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में प्रवक्ता, सहायक प्रवक्ता के पद लंबे समय से रिक्त हैं। संस्थान में लैब असिस्टेंट के सभी छह पद काफी सालों से खाली हैं।
विज्ञापन


विभिन्न जगहों से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने अल्मोड़ा पहुंचे छात्रों को पढ़ाने के लिए संस्थान में नियमित शिक्षक तक नहीं हैं। इनमें प्रवक्ताओं के छह पदों के सापेक्ष एक पद नियमित और बाकी संविदा पर चल रहे हैं। इसके अलावा सहायक प्रवक्ता के छह पदों के सापेक्ष दो में संविदा शिक्षक और चार पद रिक्त हैं। जबकि लैब असिस्टेंट के सभी छह पद भी लंबे समय से खाली हैं। संस्थान में संस्थान में पिछले कई सालों से नियमित प्रधानाचार्य भी नहीं है।

अस्तित्व में आने के बाद संस्थान में केवल दो ही प्रधानाचार्य नियुक्त हुए हैं। जबकि उसके बाद यहां का चार्ज बारी-बारी से करीब 19 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के जिम्मे रहा। संस्थान के शिक्षक धीरेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि संस्थान को मतगणना संबंधी कार्य के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है। संस्थान में अध्ययनरत बच्चों को चुनाव संपन्न होने तक प्रयोगात्मक शिक्षण के लिए होटलों में भेजा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रवक्ता समेत सहायक प्रवक्ता और लैब असिस्टेंट के पद खाली होने से अध्ययनरत 108 बच्चों को अध्ययन समेत प्रयोगात्मक कार्यों के लिए काफी परेशानी होती है। मतगणना के बाद जून प्रथम सप्ताह में छात्रों की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। हालांकि पर्याप्त तैयारी नहीं होने के कारण संस्थान ने परीक्षा का आयोजन करने वाले उत्तराखंड टेक्निकल विवि को परीक्षाएं जून द्वितीय सप्ताह से कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें