अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीए की टीम ने जीत लिया है, जबकि एमए की टीम उपविजेता रही।
टॉस जीतकर बीए की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बीए की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए। जिसमें लोकेश के सर्वाधिक 35 रन के अलावा भौमिक ने 21, नीरज ने 20 रन का योगदान दिया। एमए की टीम के विकास ने दो विकेट लिए। जवाब में एएम की टीम निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी।
एमए की ओर से विकास ने 58, मोहित ने 32 रन बनाए। बीए के गेंदबाज सूरज ने दो और लोकश, सचिन ने एक-एक विकेट लिए। बीए की टीम ने सात रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंपायर लक्ष्मण पाना, सौरभ भंडारी और स्कोरर धीरज भट्ट थे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस बिष्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसपर पर क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, पंकज बिष्ट, चंदन लटवाल, हरीश गोस्वामी, प्रेम सिंह लटवाल, किशन टम्टा, धीरज भट्ट आदि मौजूद थे।