फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा में स्टार प्रचारों को बुलाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने जहां राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का अल्मोड़ा में कार्यक्रम तय करने की मांग की है। वहीं भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह आदि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कराने पर बल दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेत्री हेमा मालिनी समेत प्रदेश के नेता स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

इनमें से कुछ नेताओं की लोकसभा क्षेत्र में सभा की जाएंगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि प्रियंका गांधी की सभा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें