फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराज स्पार्टन और राइजिंग स्टार ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्टेडियम में प्राइजमनी विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए मैचों में स्वराज स्पार्टन और राइजिंग स्टार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


आज खेले गए पहले मैच में अल्मोड़ा प्लेयर्स ने 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वराज स्पार्टन की टीम ने 17 ओवर में आठ विकेट खोकर118 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार और तव एकेडमी के मध्य हुआ। राइजिंग स्टार ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। जवाब में तव एकेडमी की टीम 17.3 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। राइजिंग स्टार ने 79 रन से मैच जीता। अंपायर संजय कुमार, राजेंद्र राणा, विक्की बिनोली, कैलाश महरा, स्कोरर लक्ष्मण, उद्घोषक आशीष अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें