फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप प्रधान के 12 खाली पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान 28 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सात विकासखंडों में विभिन्न कारणों से खाली हुए 12 उप प्रधान पदों के उप निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार समय सारणी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम पंचायत जैनोली, बंगोडा, कड़ाकोट, बधाण, मंगचौड़ा, द्वाराहाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलना, भिकियासैंण के ग्राम पंचायत बेल्टी, लमगड़ा के रतखान, धौलादेवी गैराड मल्ला, हवालबाग के गरगूंठ, विकासखंड ताकुला के ग्राम पंचायत बैगनिया और पोखरी में उप चुनाव होने हैं।

उन्होंने बताया कि किसी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अपनी तैनाती के ग्राम पंचायत में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह दस से 11 बजे तक चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 11 से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 12 से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 से एक बजे तक निर्वाचन चिन्ह आवंटन, 1.30 से 3.30 बजे तक मतदान, चार बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी। उन्होंने चुनाव को संपन्न कराने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें