फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन बालिकाओं में शोभा, कविता व प्रियांशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शोभा मावड़ी, कविता शाह और प्रियांशी थापा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मनीष पांडे प्रथम, करन रावत द्वितीय और भगवत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। करीब चार किलोमीटर की ये दौड़ बाखली तिराहे से गोदी तिराहे तक आयोजित की गई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर शहीद जवानों को याद किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ड्यटी और बलिदान विषय पर शिक्षक सतीश तिवारी की देखरेख में हुई निबंध प्रतियोगिता में अर्चना, प्रीति और दीपांशु कांडपाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुलिस के जवानों ने भी दौड़ लगाई। इस मौके पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा सहित तमाम पुलिस कर्मी औरअन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें