फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से अनेरीगाड़ गधेरे में बना पुल टूटा, ग्रामीणों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तेज बारिश से हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत अनेरीगाड़ गधेरे में बना पैदल पुल ध्वस्त हो गया है। पुल टूटने से ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। इस कारण उन्हें दूसरे रास्तों से कई किमी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


घनेली और कुटगोली को जाने वाले रास्ते पर अनेरीगाड़ गधेरे में करीब दस मीटर लंबा पैदल पुल बना है। यह पुल घनेली, कुटगोली, रैलाकोट, दुलागांव आदि गांवों को जोड़ता है। भारी बारिश के कारण पुल नीचे गिर गया है। ग्रामीण घनेली से कुटगोली, रैलाकोट, धार की तूनी होते हुए अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं।

पुल से आवाजाही बंद होने पर ग्रामीणों को भारी दिक्कों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होने पर गधेरा उफान पर आ जाता है। इस कारण ग्रामीणों को इस स्थान से आवाजाही करने पर खतरा बना रहता है। ग्राम पंचायत घनेली की प्रधान प्रेमा रायल ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र पुल का निर्माण करने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें