फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर दुग्ध संघ उपलब्ध कराएगा सादा मक्खन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ जन्माष्मटी पर्व पर उपभोक्ताओं को सादा मक्खन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए दुग्ध संघ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दुग्ध संघ अध्यक्ष डॉ. एलएम जोशी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर सादा मक्खन का प्रयोग किया जाता है। इसको देखते हुए एक किलो, आधा किलो और 100 ग्राम के मक्खन के पैकेट तैयार कर लिए गए हैं। एक किलो मक्खन 370 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 100 ग्राम मक्खन की टिकिया 37 रुपये में उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि सादा मक्खन दुग्ध संघ के एजेटों, दुग्ध संघ के मिल्क बार, पातालदेवी और संस्था के मिल्क एटीएम वाहन से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए फलैवर्ड मिल्क, छेना रबड़ी भी दुग्ध संघ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ ने जीआईसी मैदान में जन्माष्टमी महोत्सव में स्टाल भी लगाया है। जिससे उपभोक्ता दुग्ध पदार्थ खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें