फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलार-करगेत पेयजल योजना ध्वस्त, दो दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बारिश के दौरान मलबा आने से गुलार-करगेत पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। इस कारण सल्ट तहसील अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण पशुओं और बर्तन धोने आदि कार्य के लिए बारिश के पानी का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुलार-करगेत पेयजल योजना बारिश के दौरान आए मलबे से ध्वस्त हो गई है। इस कारण योजना से जुड़े नेवल गांव, काली गांव, नौकुचिया, देवीखाल, सुवापानी, बांगीधार, जालीखान, कपड़ाढैया, मौलेखाल, प्रेमनगर, तहसील चौक, शशिखाल, मोहरखेत, शकरखोला, पोखरी, देवायल, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, करगेत आदि गांवों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल स्रोतों का पानी भी बारिश के कारण गंदा हो गया है।

जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल जुटाने में काफी मशकत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बारिश का पानी एकत्रित किया है। इस पानी का उपयोग पशुओं और बर्तन धोने, नहाने आदि कार्य में किया जा रहा है। जल संस्थान के जेई गौरव आर्या ने बताया कि गुलार-करगेत पेयजल योजना में झिमार के पास काफी मलबा आ गया है। इस कारण योजना ध्वस्त हो गई है। कर्मचारी काम में जुटे हैं, लेकिन मलबा ज्यादा होने के कारण योजना दुरुस्त नहीं हो पा रही है। शीघ्र जेसीबी मशीन बुलाकर मलबा हटाकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें