फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित, भावना, रोशनी, शिवानी, महेंद्र, नेहा, मनोज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय कन्या जूनियर हाइस्कूल खोला में मिशन कोशिश के तहत बच्चों की वाद विवाद, कविता, कहानी और नाटक प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अमित कुमार, भावना, रोशनी, शिवानी, महेंद्र, नेहा और मनोज प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने मोबाइल के लाभ और हानि विषय पर विचार रखे। बेटी पढ़ाओ, बेची पढ़ाओ पर कविता पेश की। प्रधानाध्यापिका सुमन कला ने मिशन कोशिश, मासिक परीक्षा और गृहकार्य संबंधी जानकारियां अभिभावकों के साथ साझा की। साथ ही विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर कुमाऊंनी गढ़वाली, राजस्थानी लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राजकीय हाइस्कूल बीना के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन भावना ने किया। अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ धौलादेवी के ब्लाक अध्यक्ष शिव राम टम्टा ने की। कार्यक्रम के संचालन में शिक्षिका नीता नयाल, शिक्षक हरीश चंद्र पांडे, बसंती गैड़ा, प्रेम सिंह गैड़ा, चंद्रशेखर नेगी, गोविंद सिंह कैड़ा, नीतेश, एसएमसी अध्यक्ष हरीश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें