फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना और छावनी द्वारा तैयार पार्क आम जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेना की 130 इको टास्क फोर्स और छावनी परिषद अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयासों से करबला में तैयार किए गए पार्क को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रानीखेत से पहुंचे छावनी बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर जीएस राठौर और जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने सेना और छावनी बोर्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर राठौर ने कहा कि जवानों ने इसे काफी कम दिनों में तैयार करके दिखाया। उन्होंने कहा टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करना है। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे अल्मोड़ा को सुंदर नगर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा नगर में खाली पड़ी जमीन में अन्य स्थलों पर भी पार्क विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी सेना और छावनी बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर, उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, छावनी बोर्ड की सदस्य विनीता लखचौरा, इको टास्क फोर्स के मेजर फकीरप्पा, नायब सूबदार दीवान सिंह, मेहरबान सिंह, छावनी के निरीक्षक राजेश बिष्ट, डा.जेसी दुर्गापाल, सैनिक लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, आरएस सांगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें