फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार बंद और धरना देने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यापारियों की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने नाराजगी जताई। उन्होंने बाजार बंद और धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाल द्वारा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा के साथ अभद्रता की गई थी। इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता करने तक नहीं आए हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस उपाधीक्षक से फोन पर वार्ता की, लेकिन सकारात्मक समाधान नहीं निकला। व्यापारियों ने एक स्वर में बाजार बंद और धरने की चेतावनी दी। बैठक में मनीष जोशी, हरेंद्र वर्मा, दीप लाल साह, अमित साह, प्रकाश रावत, तरुण धवन, मनोज सनवाल, गिरीश धवन, संजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, किरन साह, चंपा जोशी, सूरज साह, हरी कृष्ण खत्री, वकुल साह, मनोज सिंह पवार, गिरीश साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वकुल साह, अमित साह, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें