चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लालूरी, टिम्टा, कनोली के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। उनकी बैठक बृहस्पतिवार को लालूरी में हुई। इसमें 27 मई तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस आश्वासन न मिलने पर 28 मई को तहसील कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया। संघर्ष समिति का विस्तार भी किया गया। बताया गया कि पीएमजीएसवाई अधिकारियों ने आश्वासन के अनुरूप सड़क निर्माण का काम तेज नहीं किया गया है। इस पर रोष जताकर नारेबाजी की गई। समिति के अध्यक्ष खीमानंद कांडपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। इसमें उदय भाकुनी को महासचिव, हरिदत्त सचिव, रमेश पांडे, हरीश आर्या को संयोजक, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, लीला देवी को महिला सचिव चुना गया। बैठक में उक्त लोगों के अलावा हरिकृष्ण शर्मा, आशा पांडे, लीला पांडे, कला नेगी, बीना देवी, गीता शर्मा, रमेश राम, घनश्याम नेगी, रमेश पंत, कृष्णानंद, गंगा देवी आदि थे।