अल्मोड़ा। भारतीय बैंक संघ ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया है। देशव्यापी आह्वान पर लामबंद बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर सरकार से हस्तक्षेप कर मामले को निपटाने की मांग की। उन्होंने शीघ्र कदम न उठाने पर 29 मई को प्रदर्शन होगा। 30, 31 मई को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को शर्मनाक बताते हुए इसे सम्मानजनक स्तर तक ले जाने की बात कही, हालांकि बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों ने लंच के दौरान प्रदर्शन किया। इससे बैंक आने वाले ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वक्ताओं ने उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय न लेने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में एसबीआई, नैनीताल बैंक, यूको, पीएनबी, बाब, केनरा, विजया, सिंडिकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।