फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगालखोला के ग्रामीणों ने आम बैठक का बहिष्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत दुगालखोला को पालिका में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत की आम बैठक का बहिष्कार कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
विज्ञापन


आम बैठक में हवालबाग ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी भगवान दुर्गापाल और ग्राम पंचयात विकास अधिकारी रमेश राम भी पहुंचे थे, लेकिन ग्राम प्रधान मीरा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत दुगालखोला को जबरदस्ती पालिका में मिलाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण छह महीने से विरोध कर रहे हैं।

आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सांसद और विधायक के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं। यदि इसके बाद भी ग्राम पंचायत को जबरदस्ती पालिका में मिलाया गया तो पालिका के साथ ही अन्य चुनावों का बहिष्कार भी किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों के गांव में आने पर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहिष्कार करने वालों में प्रधान मीरा देवी, घनश्याम गुरुरानी, जानकी गुरुरानी, केसी जोशी, हरीदत्त कांडपाल, प्रमोद दफौटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें