अल्मोड़ा। नगर और आसपास के करीब 27 व्यापारियों ने पिछले छह माह से रिटर्न नहीं भरा है। इन व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग ने नोटिस जारी कर पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी भी दे दी है। इसके अलावा सरकारी और गैर सरकारी करीब 240 ठेकेदार जिन्होंने कर देयता होने के बावजूद रिटर्न नहीं भरा है उनको भी चेतावनी जारी की है।
जिन पंजीकृत व्यापारियों ने पिछले छह माह का रिटर्न नहीं भरा है वाणिज्य कर विभाग ने ऐसे व्यापारियों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। जिसमें जल्द से जल्द रिटर्न नहीं भरने पर पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है। इसके अलावा जिले में करीब बारह सौ ठेकेदार हैं।
जिसमें से वाणिज्य कर विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी ठेके लेने वाले 240 ठेकेदारों को जो कर देयता होने के बावजूद शून्य रिटर्न भर रहे हैं, नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग संविदा जारी करने वाले विभागों से भी सूचनाएं एकत्र कर रहा है। ताकि रिटर्न नहीं भरने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
इधर सहायक वाणिज्यकर कमल किशोर जोशी ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग लगातार व्यापारियों और ठेकेदारों को रिटर्न भरने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में 27 व्यापारियों ने छह माह का रिटर्न नहीं भरा है। कई ठेकेदारों ने भी कर देयता होने के बावजूद निल रिटर्न भरा है। इसको लेकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें नियमानुसार अर्थदंड और पांच साल तक की जेल का प्रावधान है।