फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ दो परीक्षाएं होने से असमंजस मेें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बीएससी की मुख्य परीक्षा तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि में अंतराल नहीं रखा गया है। इस दौरान भारतीय नौसेना, कर्मचारी चयन आयोग, बीएड प्रवेश परीक्षाएं भी हो रही हैं। इस कारण छात्रों की एक परीक्षा छूट जाएगी। उन्होंने परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी को ज्ञापन देकर परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस दौरान भारतीय नौसेना, कर्मचारी चयन आयोग, बीएड प्रवेश परीक्षाएं भी हो रही हैं। कई छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भी भरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा की तिथियों में बदलाव नहीं किया गया तो छात्र एक ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

उन्होंने बीएससी की परीक्षा तिथियों में बदलाव नहीं होने पर आंदोलन करने की धमकी दी। ज्ञापन देने वालों में विश्वास टम्टा, शंकर जोशी, मोहित डांगी, जितेंद्र प्रसाद, सोनू भौर्याल, मुकेश, नीरज, कृष्णसागर बिष्ट, गौरव छिमवाल, दीपक उप्रेती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें