फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजॉर्ट निर्माण के लिए पेड़ काटने की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के दुदोणी के पास रिजॉर्ट निर्माण के लिए बांज के अलावा चीड़ के एक दर्जन हरे पेड़ काटने के मामले की जांच शुरू हो गई है। तहसीलदार प्रताप राम टम्टा ने पटवारी को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने दुदोणी में रिजॉर्ट निर्माण के लिए बांज के अलावा चीड़ के एक दर्जन हरे पेड़ काटने के मामले की जांच करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने रिजॉर्ट स्वामी पर छह माह पूर्व भी बांज, चीड़ के पेड़ काटने और बगैर अनुमति के सड़क कटान करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने मामले की शीघ्र जांच नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करने की धमकी दी थी। इधर तहसीलदार प्रताप राम टम्टा ने पटवारी को दुदोणी में एक दर्जन बांज और चीड़ के हरे पेड़ काटने के मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें