फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पारदर्शिता बरतें शिक्षक: सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारत सरकार द्वारा दसवीं के विद्यार्थियों की दक्षता का परीक्षण करने के उद्देश्य से पांच फरवरी को आयोजित की जा रही सर्वेक्षण परीक्षा को संपन्न कराने के लिए राजकीय आदर्श इंटर कालेज भिकियासैंण में चयनित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने शिक्षकों को सर्वेक्षण के नियमों की जानकारी देते हुए पारदर्शिता बरतने को कहा।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे,चौखुटिया, द्वाराहाट खंडों से पहुंचे अनुवेक्षकों के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए जिले में 81 विद्यालय चयनित किए गए हैं। जिनमें 65 राजकीय, 10 अशासकीय और पांच निजी विद्यालय शामिल हैं।

उन्होंने सर्वेक्षण से संबंधित जानकारियां देते हुए कहा कि मूल्यांकन के बाद पढ़ाई में कमजोर बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने की योजना बनाई गई है। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीईओ एचबी चंद, विनोद सिंह राठौर, हिंमाशु नौगाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें