फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती पुलिस चौकी 70 लाख रुपये से खादी रोड में बने नव निर्मित भवन में शुरू हो गई है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांवों में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामले गांव में ही दबा दिए जाते हैं। कई स्थानों पर महिलाएं सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उत्पीड़न के खिलाफ आवाज नहीं उठातीं। ऐसे मामलों में ग्राम प्रहरी और महिला प्रधानों को तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस चौकी में दो महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक आरएस टोलिया ने पुलिस कमिर्यों को जनता के साथ संवाद बनाकर रखने के निर्देश दिए। संचालन लमगड़ा के थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने किया। कार्यक्रम में एसआई जैंती गंगा सिंह धपोला, डा. सुबोध आर्या, कुंदन सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, बची सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, टीका सिंह नगरकोटी, पान सिंह गौरा, त्रिलोक सिंह, सरस्वती देवी, हरीश सिंह नेगी, हर सिंह नेगी, धीरज जोशी, जगमोहन भट्ट, रमेश कुंजवाल, विशन कुंजवाल, कुंवर सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें