अल्मोड़ा। कई वर्षों से अटके भुजान-ताकुला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत करीब 13 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए वह अपने पिछले कार्यकाल से ही प्रयासरत थे।
इधर, हाल के दिनों में भी उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सभी व्यवधान दूर करवाए। भट्ट ने बताया कि मार्ग के निर्माण को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण शुरू करवाया जाएगा।