फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोअर मालरोड में मिठाई बांटकर खुशी जताई। वहां अमित जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, जगदीश नगरकोटी, प्रकाश मेहता, गौरव कांडपाल, कृष्णा रावत, पूजा नयाल, एजाज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धारानौला में हुए कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, देवेंद्र बिष्ट, विजय भट्ट, राजेश अधिकारी, प्रद्युम्न सिंह बोरा, रणविजय सिंह आदि थे। उधर, भिकियासैंण में भी राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवगिरी, प्रयाग शर्मा, महिपाल बिष्ट, दीपक बिष्ट, राजेंद्र सिंह, पूरन खत्री, जेपी नेगी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें