फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने से ठंड में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को मौसम ने मिजाज बदल लिया। सुबह से ही बादल छाए रहे जिससे ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। ठंड के कारण घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है और सुबह के समय पाला भी गिर रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। पाला गिरने से तापमान में भी कमी आ रही है। हालांकि दिन के वक्त धूप खिली होने से लोगों को राहत जरूर मिल रही थी।, लेकिन रविवार को अचानक बादल घिर आए। इधर नगर में रविवार के बाजार भी गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। इधर नगर में अभी अलाव जलने शुरू नहीं हुए हैं। लोगों ने पालिका से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें