भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विधायक करन माहरा ने बासोट क्षेत्र के अनेक गांवों में भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं एवं उनका निदान करने का आश्वासन दिया। इससे पहले यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विधायक माहरा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिनौली में नागरिक अभिनंदन समारोह में कहा कि वह बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। शिक्षा, सड़क, पानी आदि मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से आम जनमानस को जो उम्मीद थी, वह कोरी साबित हो रही हैं।
उन्होंने थापला, चनोली, सरपटा, कुनझीणा, मझेड़ा, विनोली आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देव गिरी, महिपाल बिष्ट, चंदन सिंह, तारा आर्या, नंदन गिरी, नंदन सिंह, दिगपाल सिंह, गोपालदत्त आदि थे।