अल्मोड़ा। राजकीय पशु चिकित्सालय सदर अल्मोड़ा की ओर से ग्राम पंचायत फड़का में आयोजित शिविर में 70 पशुपालकों के पशुओं को टीके लगाए गए। साथ ही पशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए भी दवाएं बांटी। पशु चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा बनौला ने बताया कि खुरपका, मुंहपका एक वायरल जनित संक्रामक रोग है। यह बीमारी हवा, पानी, घास से फैलती है।
पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए एकमात्र उपाय पशुओं का टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशुओं को टीके अवश्य लगाने चाहिए। वहां पशुधन सहायक पीएस कुलियाल, अशोक लाल, प्रधान मीना कार्की, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह, पुष्पा देवी, भूपाल सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद थे।