फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान 21 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गरुड़ (बागेश्वर) निवासी 21 वर्षीय महिला को रविवार दिन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार रविवार दिन में गरुड़ निवासी रेखा जीना पत्नी हरीश सिंह को उनके परिजन गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। रेखा और हरीश का एक साल पहले विवाह हुआ था। जिससे उनका तीन माह का एक बच्चा भी है। डाक्टरों की मौजूदगी में महिला का उपचार किया गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद महिला पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची।

इधर जिला अस्पताल के डॉक्टर पीके लस्पाल ने बताया कि रविवार दिन में महिला को उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई है। फिलहाल पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है और सोमवार को पीएम कराया जाएगा। महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है। फिलहाल महिला के मायके पक्ष से किसी भी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें