अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज पाली गुणादित्य भनोली में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र ने बताया कि प्राधिकरण अवैध व्यापार के पीड़ितों की मदद करता है। पिछड़े समूहों को आर्थिक तथा सामाजिक मार्ग दिखाता है ताकि वह सामाजिक रूप से मजबूत हो सके।
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य हेमलता भट्ट ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। कहा कि मोबाइल द्वारा या फेसबुक, वॉट्सऐप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को अशलील साहित्य नहीं भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि चरस, अफीम, स्मैक, भांग सभी नशीले पदार्थ हैं। जिन्हें कब्जे में रखना, सेवन करना तथा व्यापार करना गंभीर अपराध है। इस मौके पर मोहन सिंह सौन, दीपक लुंठी, निर्मला मेहता, भगवती टम्टा, ललित मोहन पांडे, बिहारी लाल विश्वकर्मा, रविकांत आर्या, ममता जोशी, यशोधरा जोशी आदि मौजूद थे। इस मौके पर प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त 500 सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया गया। ब्यूरो