मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के ब्याखुली पड़ौ सेवाधाम शशिखाल में चल रही भागवत कथा में व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि सृष्टि के कण-कण में ईश्वर विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में मनुष्य जीवन दुर्लभ है। यजमान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि 15 अगस्त को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। कथा सुनने खुमाड़, मौलेखाल, शशिखाल, तराड़, डंगुला, सदरखोला, रतकोट समेत कई गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस मौके पर शंकर दत्त शर्मा, सोबन सिंह बोरा, महेंद्र सिंह रावत, किशोर कांडपाल, अर्जुन रावत, प्रवीण सिंह, बलवीर रावत आदि थे।