अल्मोड़ा। एनसीसी निदेशालय के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए 24वीं बालिका वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा के कैडेटों तथा 130 टीए बटालियन ने टाटिक गांव के निकट ग्राम पंचायत की भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे।
इस मौके पर रोपे गए पौधो की देखरेख का संकल्प भी लिया गया। एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। पौधे लगाने वालों में कमान अधिकारी कर्नल अनिरुद्ध नेगी, डॉ. ममता पंत, दीप्ति रावत, सूबेदार मेजर समेत कई लोग शामिल थे।