फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप प्रधान के नौ पदों पर चुनाव को अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वचन अधिकारी (पंचायत) सविन बंसल ने जिले में रिक्त नौ उप प्रधानों पदों के उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। रिक्त पदों के लिए 26 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हवालबाग ब्लॉक में ग्राम पंचायत सरसों, पाखुड़ा, मनाऊं, ताड़ीखत ब्लाक में जोग्याड़ी, तिपौला, जनौली, स्याल्दे ब्लॉक में उपराड़ी, भिकियासैंण ब्लॉक में सनड़ा, ताकुला विकासखंड में लद्यूड़ा ग्राम पंचायत के उप प्रधान पदों के लिए उप चुनाव होना है। 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।

11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी, 12:30 बजे से एक बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। अपराह्न 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान होगा। सायं चार बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारियों को चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें