फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव ने दिया सबसे अच्छा भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में पर्यावरण विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में गौरव जोशी, हिमानी जोशी, टीना नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अव्वल रहे बच्चों को 22 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी धनी साही ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक नेपाल सिंह खड़ाई ने कहा कि अच्छे कार्य ही दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। प्रतिभा पंत ने कहा कि पर्यावरण से हमारा गहन नाता रहा है। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने घर, परिवेश को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। संचालन गिरिजा किशोर पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें