फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग में हुई बैठक में प्रधानों ने राज्य सरकार से राज्य वित्त में की गई कटौती अतिशीघ्र वापस लेने की मांग की है। प्रधान संगठनों ने इस मसले में प्रदेश संगठन अध्यक्ष के आह्वान पर तीन जुलाई को सामूहिक त्याग पत्र देने की चेतावनी दी है। बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायत में बांटी गई आपदा किट को प्रधानों को विश्वास में लिए बगैर बांटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने आपदा किट में सामान की जांच की भी मांग करते हुए कहा कि आपदा किट का मूल्य 18 हजार निर्धारित किया गया है जो कि सामान की गुणवत्ता और सामान के मूल्य से तीन गुना ज्यादा है और इससे पंचायत के प्रतिनिधि संतुष्ट नहीं हैं। बैठक में तय हुआ कि प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर विकासखंड के सभी प्रधान तीन जुलाई को 11 बजे विकास भवन में एकत्र होंगे और सामूहिक त्याग पत्र देंगे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, प्रधान संगठन अध्यक्ष हवालबाग देवेंद्र सिंह नयाल समेत कई प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें