फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले थर्मल स्क्रीनिंग, फिर भोलेनाथ के दर्शन

विज्ञापन
जागेश्वर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करीब साढ़े तीन माह बाद बुधवार को जागेश्वर धाम के कपाट अल्मोड़ा के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले दिन 68 श्रद्धालुओं ने जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान जागनाथ और महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में दर्शन किए। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते करीब 20 मार्च से जागेश्वर धाम के कपाट नहीं खुले थे। सरकार ने एक जून से राज्य के मंदिरों को खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव के बाद जागेश्वर धाम को 30 जून तक बंद रखा गया। बाद में आम सहमति के बाद एक जुलाई से मंदिर के कपाट जिले के श्रद्धालुओं के लिए खोलने का फैसला लिया गया।
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि पहले दिन 68 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पास बनाना जरूरी है। ऑफ लाइन पास जागेश्वर के प्रवेश द्वार आरतोला के निकट बनाए जा रहे हैं। एक दिन में अधिकतम 100 लोगों को ही दर्शन की अनुमति मिल रही है। इसमें भी 10 साल से छोटे बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

-
कल से खुलेगा चितई का गोलज्यू मंदिर
अल्मोड़ा। चितई स्थित गोलज्यू मंदिर शुक्रवार तीन जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल जिले के श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जा रही है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश पंत ने बताया कि जिला प्रशासन से वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है। सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें