फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समर्थ पोर्टल बंद होने से 6570 विद्यार्थियों को नहीं मिल सका प्रवेश

Thu, 26 Sep 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर में छह हजार से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित हैं। इस कारण समर्थ पोर्टल का न खुलना है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी इधर उधर भटक रहे हैं। उन्हें साल बर्बाद होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन


एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर में 6570 प्रवेश नहीं ले सके हैं। 15000 के सापेक्ष महज 8430 विद्यार्थियों ने ही अब तक कक्षाओं में प्रवेश लिया है। समर्थ पोर्टल नहीं खुलने से विद्यार्थी प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं। शुल्क जमा होने के बाद ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। अब पोर्टल फिर से खुलेगा या नहीं, यह किसी को नहीं पता। छात्रों का कहना है कि अगर दोबारा पोर्टल नहीं खुला तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा।


विद्यार्थियाें को है पोर्टल खुलने का इंतजार

अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक तीसरे सेमेस्टर के 5370 विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल खुलने का इंतजार है। बीए में 4500, बीएससी में 750 और बीकॉम में 1200 विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले सके हैं। वहीं स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर में 1200 विद्यार्थी प्रवेश नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन


कोट
परिसर और महाविद्यालयों से प्राप्त आंकड़ाें के मुताबिक यूजी और पीजी तीसरे सेमेस्टर में छह हजार से अधिक विद्यार्थी शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद ही समर्थ पोर्टल खुलने पर शुल्क जमा हो सकेगा।
विज्ञापन


- डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, नोडल अधिकारी, समर्थ पोर्टल, एसएसजे विवि अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें